डॉ. तरूण प्रसाद 2023 06 08T131802.521

दिल्ली के बहुचर्चित श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस के बाद देश में अलग-अलग जगहों से लिन-इन पार्टनर की हत्या के मामले सामने आ रहे हैं।  इस क्रम में मुंबई से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है।

मुंबई। मुंबई में लिव-इन में रह रहे एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और शव को चेनशॉ (पेड़ काटने वाली मशीन) से कई टुकड़ों में काट दिया। कहा जा रहा है कि वह बदबू नहीं आए, इसलिए वह शव के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाला करता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ कर रही है। शहर के मीरा रोड पर मौजूद नया नगर पुलिस थाना इलाके की गीता-आकाशदीप सोसायटी का है। सोसायटी की 7वीं मंजिल पर 56 साल का मनोज साहनी अपनी लिव इन पार्टनर 36 साल की सरस्वती वैद्य के साथ काफी समय से साथ रह रहा था। कुछ दिनों से मनोज के फ्लैट से अजीब तरह की बदबू आ रही थी। जिससे पड़ोसी परेशान हो गए। उन लोगों ने पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी थी।

सूचना मिलने पर मनोज के फ्लैट पर पहुंची पुलिस ने मनोज का दरवाजा खटखटाया। गेट खुलने के बाद अंदर पहुंची पुलिस और अन्य लोगों को तेज बदबू आई। जांच करने पर पुलिस को महिला के शव को टुकड़े घर के अंदर से मिले। इसे देख पुलिस हैरान रह गई। मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछने पर उसने शव अपनी लिव इन पार्टनर सरस्वती का होने की बात कही।

पुलिस के मुताबिक, किसी पर मनोज और सरस्वती का झगड़ा हो गया था। इसी गुस्से में मनोज ने लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी। इसके बाद बाजार गया और चेनशॉ (पेड़ काटने वाली मशीन) लेकर आया। फ्लैट पर वापस आकर शव को कई टुकड़ों में काटा। पुलिस को पता चला है कि शव के कई टुकड़े उसने प्रेशर कुकर में उबाले हैं। पुलिस के मुताबिक हो सकता है कि उसने ऐसा सबूत मिटाने और बदबू मिटाने के लिए किया हो। पुलिस का कहना है हत्या 3-4 दिन पहले की गई हो ऐसा लग रहा है। शव के टुकड़ों को इकठ्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फ्लैट से अन्य सबूत भी इकठ्ठा किए गए हैं। फ्लैट को सील कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap