
चंडीगढ़ दिनभर
उत्तरप्रदेश। उत्तरप्रदेश के बाराबंकी में शुक्रवार को हैरान करने वाली वारदात हुई। यहां एक भाई ने अपनी बहन का सिर धड़ से अलग कर दिया। सिर हाथ में लेकर वह गांव में करीब 800 मीटर तक घूमता रहा। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंचीं। इसके बाद आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। गांव वालों का कहना है कि बहन के अफेयर से नाराज होकर आरोपी ने यह वारदात की। आरोपी का नाम रियाज है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आज सुबह 11.30 बजे उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बहन का कटा हुआ सिर और शव बरामद कर लिया है। वारदात फतेहपुर थाना क्षेत्र के मिठवारा गांव की है। वहीं ग्रामीणों का कहना है, ‘रियाज की बहन गांव के अपने बॉयफ्रेंड चांद बाबू के साथ फरार हो गई थी। 29 मई को परिवार के लोगों ने युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने युवक और युवती दोनों को गांव के बाहर से पकड़ लिया था। युवक को जेल भेज दिया गया था। वहीं लड़की को परिवार वालों को सौंप दिया गया था।’