
मोदी बोले- योग ग्लोबल स्पिरिट बन गया
चंडीगढ़ दिनभर
नई दिल्ली। देश में आज नौवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस साल इसकी थीम ‘वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग’ रखी गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोच्चि में INS विक्रांत पर भारतीय नौसेना के कर्मियों के साथ योग कार्यक्रम में शामिल हुए, तो भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा में योग किया।

सिक्किम में सेना के जवानों ने बर्फीले पहाड़ों के बीच तो जम्मू में जवानों ने पैंगोंग सो झील के किनारे योग किया। तमिलनाडु के रामेश्वरम में लोगों ने वॉटर योगा किया। पीएम मोदी अमेरिकी दौरे पर हैं। उन्होंने वहां से वीडियो संदेश भेजकर देश के लोगों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।
