डॉ. तरूण प्रसाद 67

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में हुए भूस्खलन से मरने वालों वालों की संख्या 22 हो गई है। इसके साथ ही 21 लोग घायल हुए हैं और 86 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

चंडीगढ़ दिनभर

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में भारी बारिश ने तबाई मचाई हुई है। भारी बारिश के चलते लोग बेहाल है। राज्य के कई स्थानों पर बारिश के चलते भूस्खलन की खबरें हैं। उधर रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी गांव में बुधवार देर रात हुए भूस्खलन के मलबे में बदकर मरने वालों की संख्या 22 हो चुकी है। इस भूस्खलन में 21 लोग घायल हुए हैं और अभी भी 86 लोग लापता बताए जा रहे हैं। पिछले तीन दिनों से राहत बचाव अभियान जारी है। बारिश के चलते बचाव अभियान में मुश्किलें आ रही हैं। इसी के साथ जैसे जैसे वक्त गुजर रहा है लापता लोगों के जिंदा बचने की संभावना भी कम होती जा रही है।

आज सुबह से ही एनडीआरएफ के जवानों ने तलाशी अभियान शुरु कर दिया है। मलबे में लापता लोगों की तलाश के लिए डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है। प्रशासन के अनुसार इरशालवाड़ी गांव में प्रभावित भूस्खलन 229 लोगों में से 143 लोगों को खोज निकाला गया है। बता दें कि इरशालवाड़ी गांव पहाड़ के पास बसा एक दूरदराज का गांव है। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर इस गांव में केवल 48 घर हैं और यहां की कुल आबादी 228 है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap