डॉ. तरूण प्रसाद 16

चंडीगढ़ दिनभर

नई दिल्ली। दिल्ली में मूसलाधार बारिश से हालात बेकाबू हो गए है। लगातार बारिश की वजह से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। कई निचले इलाकों में स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। 45 साल के बाद एक बार फिर दिल्ली डूबने की कगार पर आ गई है। लगातार बांध से पानी छोड़े जाने की वजह से पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। जिसने 1978 के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

डॉ. तरूण प्रसाद 17

दिल्ली में 4 दिन से यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर है। दिल्ली के तमाम इलाकों में अभी भी पानी भरा है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए दिल्ली में सभी स्कूलों को 16 जुलाई तक बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर सड़क पर पानी भर गया है। दिल्ली के यमुना बाजार इलाके की हालत ज्यादा खराब है। भारी बारिश के बाद दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सेना से मदद की मांग की है। लोगों की मदद के लिए NDRF की 16 टीमें लगाई गई हैं। आज लाल किले में पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap