
चंडीगढ़ दिनभर
नई दिल्ली। दिल्ली के शाहाबाद डेयरी इलाके में 28 मई, 2023 को हुए साक्षी हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। यह रिपोर्ट आरोपित साहिल सरफराज की निर्ममता को बयाँ करती है। रिपोर्ट के मुताबिक, साहिल के हमले से साक्षी के पेट से कई अंग निकल कर बाहर आ गए थे। हमलावर द्वारा छुरे को 16 बार पेट में घोंपा गया था। मृतका की कई हड्डियाँ भी टूटी मिली हैं। अस्पताल द्वारा साक्षी को दिए गए घावों की 16 से 17 पन्नों की रिपोर्ट बनाई गई है। साहिल की नाराजगी की वजह साक्षी का एक हिन्दू लड़के से बात करना बताया जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोस्टमार्टम में साक्षी के पेट और सिर को मिला कर कुल 70 हड्डियाँ टूटी पाई गईं हैं। साहिल ने चाकुओं के कुल 16 वार साक्षी के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में किए थे। अधिकतर वार कंधे से कमर के बीच हुए थे। साहिल के हमलों से साक्षी के कई आंतरिक अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। मौत की वजह अधिक रक्त बहना बताया गया है। बताया जा रहा है कि चाकुओं के घाव से मृतका की आँतें पेट से बाहर निकल कर लटक चुकीं थीं।