
चंडीगढ़ दिनभर
अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में निहंगों व ईसाई भाईचारे में एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है। कुछ निहंगों ने चर्च पर हमला किया। जिसके बाद निहंग व ईसाई भाईचारा एक दूसरे के आमने-सामने हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को काबू किया। क्रिश्चियन भाईचारे में इस घटना के बाद आक्रोश है और वे लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
यह घटना अमृतसर के गांव राजेवाल की चर्च की है। क्रिश्चियन भाईचारे के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि दोपहर के समय चर्च में पूजा चल रही थी। इसी दौरान कुछ निहंग आए और चर्च पर हमला कर दिया। उन्होंने उनके धर्म ग्रंथ बाइबिल की भी बेअदबी की। इतना ही नहीं, क्रिश्चियन भाईचारे की गाड़ियों को भी तोड़ा गया।