
छह समर्थक दबोचे, अमृतपाल सिंह दूसरी कार से हो गया फरार
चंडीगढ़ दिनभर अमृतसर. पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ शनिवार को बड़ा एक्शन लिया। अमृतपाल सिंह के 6 साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी जालंधर के शाहकोट मलसिया में हुई है, जबकि अमृतपाल सिंह के खुद तीसरी गाड़ी में भाग जाने की सूचना मिल रही है।

पुलिस फोर्सिस अमृतपाल सिंह का पीछा कर रही हैं, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। बता दें कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ इस समय 3 मामले दर्ज हैं। इनमें दो अजनाला थाने में हैं। पुलिस काफी लंबे समय से उसे गिरफ्तार करने के लिए तैयारियां कर रही थी। बता दें कि आज अमृतपाल सिंह की तरफ से जालंधर के शाहकोट मलसियां में खालसा वहीर को निकाला जाना था। भारी संख्या में समर्थक गुरुद्वारा साहिब में इकट्ठे हो रहे थे।
