
चंडीगढ़ दिनभर. पंचकूला
सेक्टर-5 में हेफैड ग्राउंड हरियाणा के श्रमिकों को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री रविंद्र कुमार हिम्मते ने कहा भारतीय मजदूर संघ किसी भी सरकार को मजदूरों के प्रति मनमानी नहीं करने देगा सभी मांगे मजदूरों की सभी मांगे उचित है और मजदूर काफी समय से संघर्ष कर रहा है।
हरियाणा सरकार द्वारा वार्ता में सहमति बनने के बाद भी मुद्दों पर सहमति नहीं हुई। भारतीय मजदूर संघ देश का श्रम संगठन होने का बड़ा और जिम्मेदार श्रम संघ होने के नाते मजदूरों के साथ खड़ा है। जी-20 की बैठक जो अमृतसर में संपन्न हुई थी, उससे लौटे हैं। उन्होंने कहा जहां हम जी-20 में श्रमिकों की समाजिक सुरक्षा को वैश्वीकरण की ओर ले जा रहे हैं। हरियाणा सरकार श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा के प्रति उदासीन बनी हुई है जो भी किसी भी दृष्टि से सही नहीं है।
विशाल प्रदर्शन को भारतीय मजदूर संघ उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री पवन कुमार जी संबोधित करते हुए श्रमिकों की समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया और श्रमिकों को आश्वस्त किया कि आप सभी की मांगे बिल्कुल जायज हैं और भारतीय मजदूर संघ सदा सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ेगा और श्रमिकों के हक दिलवा कर रहेगा। अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्षअशोक कुमार जी ने कीमंच का संचालन भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री हवा सिह मेहला ने किया। कार्यक्रम में वक्तव्य देने वाले भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री मीना ठाकुर जी देवीलाल गुराना जी ,कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान गोदारा जी, प्रांत मीडिया प्रभारी जयदेव कोटडा, संदीप यादव, राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कृष्ण पाल गुर्जर जी। भारतीय मजदूर संघ के कोषाध्यक्ष सुभाष वर्मा जी। अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी सघ की महामंत्री अनीता बराला जी। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष नरेश बालू जी एवं महामंत्री विक्रम श्योरान आदि हजारों कार्यकर्ता कार्यक्रम में रहे।