डॉ. तरूण प्रसाद 2023 05 09T115927.338

रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में गवर्नर ने मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत

चंडीगढ़ दिनभर

पंचकूला। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि हरियाणा रेडक्रॉस न केवल हरियाणा प्रदेश अपितु अन्य राज्यों में भी कल्याणकारी गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करके जरुरतमंद लागों की मदद कर रही है। रेडक्रॉस शाखा तथा इसकी जिला शाखाओं द्वारा रैडक्रास के उद्देश्यों के आधार पर मानवता के उत्थान के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। दत्तात्रेय आज राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय सेक्टर-14 पंचकूला में भारतीय रेडक्रॉस समिति हरियाणा शाखा द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को मुख्यातिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी उपस्थित थे। इस मौके पर उन्होंने जिला रेडक्रॉस एवं सेंट जोन शाखाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आये जिलों को सम्मानित किया।

जिला पंचकूला प्रथम स्थान पर रहा। राज्यपाल ने उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस शाखा की अध्यक्षा डॉ प्रियंका सोनी को एक लाख रुपये का चैक पुरस्कार स्वरूप भेंट किया। फरीदाबाद दूसरे और भिवानी तीसरे स्थान पर रहा, जिन्हें क्रमश: 75 हजार और 50 हजार रुपये का चैक इनाम स्वरूप भेंट किया। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने समारोह में विशिष्ठ अतिथि के रूप में संबोधित करते हुये कहा कि सैकड़ो वर्ष पूर्व शुरू हुई रेडक्रॉस समिति आज पूरे विश्व में मानवता की सेवा के काम बढ़चढ़कर कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने मानवता और गरीब व पिछड़ों की सेवा का संदेश दिया था और रेडक्रॉस उसी संदेश को आगे बढ़ाते हुये गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा का कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि भारत ही नहीं विदेशों में भी किसी भी विपत्ति के समय रेडक्रॉस लोगों की सहायता करने में सबसे आगे रहती है। कोविड काल में भी इस समिति ने घर-घर जाकर दवाईयां और अनाज वितरित करने में सहरानीय योगदान दिया। रेडक्रॉस द्वारा रक्तदान शिविरों के आयोजन और दिव्यांगों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराकर सहरानीय कार्य कर ही है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिये सेवा भाव से अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे है। भारतीय रेडक्रॉस समिति हरियाणा शाखा के महासचिव डॉ मुकेश अग्रवाल ने समिति द्वारा हरियाणा में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की विस्तापूर्वक जानकारी दी। उपायुक्त और जिला रेडक्रॉस शाखा की अध्यक्ष डॉ प्रियंका सोनी ने जिला शाखा द्वारा पंचकूला में मानव सेवा हेतू चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। विश्व रेडक्रॉस दिवस पर बधाई एवं शुभकामनायें देते हुये उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस सात मुख्य उद्देश्यों मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक सेवायें और एकता एवं सर्वभौमिकता को मध्यनजर रखते हुये गरीबों और दिव्यांगों के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap