
चंडीगढ़ दिनभर
चंडीगढ़। बुधवार देर शाम पंचकूला के शालीमार चौक पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी जिससे एक व्यक्ति की मौत और एक घायल हो गया है | घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतक की पहचान अमन कश्यप आगरा निवासी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार चश्मदीदों ने बताया कि देर रात दो बाइक सवार माजरी चौक से सेक्टर 8 की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान एमडीसी की तरफ से एक्सयूवी कार सवार चालक गाड़ी को चलाता हुआ आया और बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसके बाद कार चालक करीब 100 मीटर बाइक सवारों को घसीटते ले गया। बाद में गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई और दोनों घायल लहूलुहान अवस्था में सड़क पर गिर गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए पंचकूला के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी गई। नागरिक अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद अमन को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल की हालत गंभीर बनी हुई है वह भी कुछ भी बोलने की हालात में नहीं है।