डॉ. तरूण प्रसाद 2023 05 01T155238.252

चंडीगढ़ दिनभर

पंचकूला। अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हरियाणा के खिलाडिय़ों के समर्थन में आज प्रदेश महिला कांग्रेस ने दिल्ली जाकर धरने में भाग लिया। महिला कांग्रेस ने खिलाडिय़ों की इस लड़ाई को प्रदेश के सभी जिलों में लडऩे का ऐलान किया है। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज के नेतृत्व में पहुंची महिला नेत्रियों ने धरना दे रही महिला खिलाडिय़ों से बातचीत की और उनकी आवाज पूरे हरियाणा में उठाने का ऐलान किया। सुधा भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश के जिन खिलाडिय़ों को इस समय खेलों की तैयारी करने के लिए खेल के मैदान में होना चाहिए वह अपनी मांगों को लेकर सडक़ों पर हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री की चुप्पी ने यह साबित कर दिया है कि प्रदेश की मौजूदा सरकार को खिलाडिय़ों से कोई सरोकार नहीं है।

सुधा भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में धरना देने वाले अधिकतर खिलाड़ी हरियाणा के हैं और हरियाणा के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री इस मामले में चुप हैं। उन्होंने प्रदेश के सभी संगठनों को खिलाडिय़ों के समर्थन में एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा व जजपा के नेता जब उनके गांवों में आए तो वह दिल्ली की सडक़ों पर धरना दे रही बेटियों के लिए इंसाफ की मांग करें। सुधा भारद्वाज ने कहा कि हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस इन खिलाडिय़ों के समर्थन में पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर इस लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ेगी। इस अवसर पर महिला नेत्री गजना कालीरमन, गीता भारती, मृदुला शर्मा, नीलम बालयान, राजेश चौधरी व संगीता सहरावत समेत कई महिला कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap