चंडीगढ़ दिनभर
पंचकूला। 2012 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ. प्रिंयका सोनी ने आज पंचकूला के नए उपायुक्त का पदभार ग्रहण किया। वे अंबाला में बतौर जिला उपायुक्त सेवायें दें रही थी। सरकार की ओर से उन्हें उपायुक्त पंचकूला के साथ श्री माता मनसा देवी श्राईंन बोर्ड पंचकूला का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया है। डॉ. प्रिंयका सोनी ने जिला सचिवालय में सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया और वहां कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत कर उनके कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिये कि वे अनुशासन का पालन करें और समय पर कार्यालय आये। किसी भी प्रकार की लेट लतिफी बर्दाशत नहीं की जाएगी। डॉ. सोनी ने जिला सचिवालय में स्थित उपायुक्त के रैवन्यू कोर्ट का निरीक्षण किया और लंबित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने अंत्योदय सरल केंद्र का भी दौरा किया और वहां उपस्थित लोगों से राज्य सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न सेवाओं की जानकारी ली।