Messi

चंडीगढ़ दिनभर

नई दिल्ली लियोनेल मेसी ने मंगलवार को अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय गोल किया जिससे अर्जेंटीना ने कुराकाओ पर 7-0 की शानदार जीत दर्ज की। मैच में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने तीन गोल दागे। उन्होंने इस दौरान अपनी हैट्रिक पूरी की।
मेसी के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 100 गोल भी पूरे हो गए। अर्जेंटीना की विश्व जीतने के बाद यह लगातार दूसरे मैच में दूसरी जीत है। इससे पहले उसने फ्रेंडली मैच में ही पनामा को 2-0 से हराया था। मेसी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 100 गोल पूरे करने वाले तीसरे फुटबॉलर हैं। उनके 174 मुकाबलों में 102 गोल हो गए हैं। इस दौरान मेसी ने 54 गोल असिस्ट किए। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। उन्होंने 198 मैचों में 122 गोल दागे हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर ईरान के अली दाएई हैं। अली ने 148 मैचों में 109 गोल किए थे। मेसी ने 100 गोल पूरे करते ही एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। वह विश्व कप जीतने के साथ-साथ 100 गोल पूरे करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉल हैं।
रोनाल्डो और अली दाएई ने 100 से ज्यादा गोल दागे हैं, लेकिन दोनों विश्व कप नहीं जीत सके हैं। लियोनल मेसी ने मैच की शुरुआत तूफानी अंदाज में की। उन्होंने 37 मिनट में ही हैट्रिक पूरी कर ली। मेसी ने 20 वें, 33 वें और 37 वें मिनट में गोल किया। यह उनके करियर की 57वीं हैट्रिक है। वहीं, अर्जेंटीना के लिए खेलते हुए नौवीं बार उन्होंने हैट्रिक गोल किया है। साथ ही मेसी ने इस साल पहली बार किसी मैच में तीन या उससे ज्यादा गोल दागे हैं। मेसी ने सिर्फ तीन गोल ही नहीं दागे, बल्कि एक गोल में अपना योगदान दिया भी दिया। उन्होंने एंजो फर्नांडीज के लिए 35वें मिनट में गोल असिस्ट किया। मेसी ने इस सीजन में 22वीं बार गोल असिस्ट किया है। इसके अलावा अर्जेंटीना के लिए 54वीं बार और सीनियर स्तर पर कुल 354वीं बार उन्होंने गोल असिस्ट किया। अर्जेंटीना के लिए सिर्फ मेसी ने ही नहीं बल्कि अन्य चार खिलाडिय़ों ने भी गोल दागे। निकोलस गोंजालेज ने 23वें, एंजो फर्नांडीज ने 35वें, अनुभवी एंजेल डी मारिया ने 78वें और गोंजालो मोंटियाल ने 87वें मिनट में गोल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap