
इस वारदात के बाद से लड़की का आरोपी पिता फरार है। पुलिस उनका पता लगाने में जुट गई है।
चंडीगढ़ दिनभर
नई दिल्ली। दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार को इस वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक की पहचान सलमान के तौर पर हुई है। सलमान की एक लड़की के साथ दोस्ती थी, जिसका विरोध लड़की के परिवार वाले करते थे। लड़की के परिवार पर हत्या का आरोप लग रहा है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सोमवार को करीब 5.15 पर जानकारी मिली की जाफराबाद में कल्याण सिनेमा के पास गली नंबर दो में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचना सलमान के तौर पर हुई तो गली नंबर सात ब्रह्मपुरी का रहने वाला था। मृतक की गर्दन और छाती पर चाकू के घाव थे। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि सलमान की एक लड़की से पिछले दो साल से दोस्ती थी। लड़की के घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे।