
टेक कंपनी भारत में पहली बार एपल के दो स्टोर खुलने जा रही है
चंडीगढ़ दिनभर
नई दिल्ली भारत में पहली बार टेक कंपनी एपल के दो स्टोर खुलने जा रहे हैं। कंपनी का पहला फ्लैगशिप रिटेल स्टोर मुंबई में 18 अप्रैल को खुलेगा और दूसरा दिल्ली में 20 अप्रैल को ओपन होगा। मुंबई वाला स्टोर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में खोला जाएगा। ये मॉल मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में है। वहीं दूसरा स्टोर दिल्ली के साकेत में खुलेगा। एपल के स्टोर बेहतरीन कस्टमर एक्सपीरियंस देने के लिए जाने जाते हैं। एपल साकेत के लिए बैरिकेड को आज सुबह रिवील किया गया। इसमें एक यूनीक डिजाइन है जो दिल्ली के कई गेट से इंस्पायर है। वहीं मुंबई के आउटलेट की डिजाइन शहर की आइकॉनिक काली-पीली टैक्सियों से इंस्पायर है।
ये 20,000 स्क्वायर से ज्यादा के एरिया में 3 फ्लोर में फैला होगा। इसका हर महीने का किराया 42 लाख रुपए है। कंपनी ने सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर में छह महीने का किराया 2.52 करोड़ रुपए का जमा किया है। इसमें हर 3 साल में 15 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। इन स्टोर्स के ओपन होने के बाद कंपनी के कई प्रोडक्ट्स और सर्विसेज एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी। स्टोर में ग्राहक अपने एपल डिवाइसेज एक्सचेंज कर सकेंगे। उन्हें जीनियस बार का ऑप्शन भी मिलेगा। इसमें एक्सपर्ट सर्विस और सपोर्ट दिया जाता है। स्टोर ओपनिंग के लिए एपल के ष्टश्वह्र टिम कुक भारत आ सकते हैं।
कोविड-19 महामारी के कारण भारत में एपल स्टोर्स के लॉन्च में देरी हुई है। 2020 में एपल की ऐनुअल शेयरहोल्डर्स मीटिंग के दौरान सीईओ टिम कुक ने कहा था कि वे नहीं चाहते कि भारत में कोई और हमारे लिए ब्रांड चलाए। लेकिन 2021 में स्टोर खोलने का एपल का प्लान महामारी के कारण पटरी से उतर गया था। 2020 में एपल के सीईओ ने भारत में अपना स्टोर खोलने की घोषणा की थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण ये टलता चला गया।