
चंडीगढ़ दिनभर
नई दिल्ली। सीमा शुल्क अधिकारियों ने शुक्रवार को दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तीन ताजिकिस्तान नागरिकों से 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की ‘अब तक की सबसे बड़ी’ विदेशी मुद्रा जब्त की है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। आरोपियों को अधिकारियों ने तब रोका जब वे इस्तांबुल के लिए उड़ान भरने के लिए आगे बढ़ रहे थे। सीमा शुल्क विभाग द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि यात्रियों के सामान की विस्तृत जांच और व्यक्तिगत तलाशी के परिणामस्वरूप उनके पास से 10,06,78,410 रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा (7,20,000 अमेरिकी डॉलर और 4,66,200 यूरो) बरामद हुई। विदेशी मुद्रा जब्त कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।