डॉ. तरूण प्रसाद 2023 06 12T125452.776

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन के विशाल अंतर से हरा दिया।

चंडीगढ़ दिनभर

नई दिल्ली। लंदन के ऐतिहासिक ओवल मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप के फाइनल मुकाबले में भारत को 209 रन हराकर इतिहास रच दिया है। भारत के सामने जीत के लिए 444 रन का लक्ष्य था, लेकिन 5वें दिन ऑस्ट्रेलिया की धारदार गेंदबाजी के सामने टीम इंडिया एक सेशन भी नहीं झेल पाई। भारतीय टीम केवल 234 रन बनाकर ढेर हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने 209 रन के भारी अंतर से मुकाबला जीत लिया।

विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने बड़े ध्यान से धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया। पारी का 47वां ओवर करने आये स्कॉट बोलैंड ने विराट को तीसरी गेंद पर आउट कर दिया। स्लिप में स्मिथ ने हवा में छलांग लगाते हुए उनका शानदार कैच पकड़ा। कोहली ने 78 गेंद में 7 चौको की मदद से 49 रन बनाये। उन्होंने रहाणे के साथ 86 (157) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर रवींद्र जडेजा आये। हालांकि बोलैंड ने उसी ओवर की 5वीं गेंद पर 0 के स्कोर पर विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स केरी के हाथों कैच आउट करवा दिया।

बोलैंड ने भारत को एक ही ओवर में दो बड़े झटके दे दिए। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए श्रीकर भरत आये। रहाणे और भरत ने छठे विकेट के लिए 33 (57) रन जोड़े। इस साझेदारी को 57वां ओवर करने आये मिचेल स्टार्क ने तोड़ा। उन्होंने रहाणे को दूसरी गेंद पर विकेटकीपर केरी के हाथों कैच आउट करवाया। रहाणे ने 108 गेंद में 7 चौको की मदद से 46 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए शार्दुल ठाकुर आये। हालांकि वो बिना खाता खोले 57वां ओवर करने आये नाथन लियोन की चौथी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए उमेश यादव आये।

हालांकि वो भी ज्यादा देर भरत का साथ नहीं दे पाए और 61वां ओवर करने आये स्टार्क की दूसरी गेंद पर आउट हो गए। एक बार फिर विकेटकीपर केरी ने शानदार कैच पकड़ा। उमेश के आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए मोहम्मद शमी आये। उन्होंने उसी ओवर की चौथी गेंद पर चौका मारा। वहीं 62वां ओवर करने आये लियोन ने आखिरी गेंद पर भरत की पारी का अंत कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap