
नई दिल्ली. भारत का स्पेस शिप चांद पर उतरने को तैयार है। इसरो 3 जुलाई को चंद्रयान-3 लॉन्च करेगा। इसे देखते हुए रूस ने मून लैंडर मिशन को स्थगित कर दिया है ताकि चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर उतरने का मौका मिल सके। अगर चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग सफल रहती है तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन चंद्रमा पर अपने यान उतार चुके हैं।
चंद्रयान-2 मिशन को 22 जुलाई 2019 को लॉन्च किया गया था। करीब 2 महीने बाद 7 सितंबर 2019 को चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने की कोशिश कर रहा विक्रम लैंडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके बाद से ही भारत चंद्रयान-3 मिशन की तैयारी कर रहा है। बता दें कि चंद्रयान मिशन के तहत इसरो अपना स्पेस शिप चंद्रमा पर भेजता है।
इसका मकसद है चांद पर गतिविधियों को समझना। भारत ने पहली बार 2008 में चंद्रयान की लॉन्चिग की थी, लेकिन इसरो इस मिशन में सफल नहीं हो सका। इसके बाद 2009 में चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग में भी भारत को असफलता मिली। अब भारत चंद्रयान-3 लॉन्च करके इतिहास रचने की कोशिश में है। इसकी लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से होगी।