चंडीगढ़ में 14वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ

गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़ में 14वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में पहली बार आयोजित हो रही 14वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का उद्घाटन मंगलवार को यू.टी. एडमिनिस्ट्रेटर गुलाब चंद कटारिया ने किया। इस प्रतिष्ठित आयोजन में 28 राज्यों की लगभग 650-700 खिलाड़ी और अधिकारी भाग ले रहे हैं। यह चैंपियनशिप 23 सितंबर से 03 अक्टूबर 2024 तक चंडीगढ़ के हॉकी स्टेडियम में होगी।

कटारिया ने टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए कहा, "ऐसे टूर्नामेंट से ही भावीचैंपियन निकलते हैं।" उन्होंने चंडीगढ़ हॉकी द्वारा इस आयोजन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि हॉकी इंडिया ने चंडीगढ़ को इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए चुना। उन्होंने भारतीय हॉकी की ऐतिहासिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि भारत ने अब तक 13 ओलंपिक पदक जीते हैं, जो सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है।

इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक द्वारा चंडीगढ़ हॉकी को 20 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा भी की गई। मुख्य अतिथि के रूप में चंडीगढ़ डीएसपी सीता देवी भी मौजूद थीं, और मनोरंजन के लिए पंजाबी भांगड़ा का आयोजन भी किया गया।

राजीव वर्मा, अडवाइजर, संजय टंडन, स्पोर्ट्स कमेटी चेयरमैन, और सौरभ अरोड़ा, डायरेक्टर स्पोर्ट्स भी इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

हॉकी चंडीगढ़ के महासचिव अनिल वोहरा ने चंडीगढ़ प्रशासन और खेल विभाग का आभार व्यक्त किया और चैंपियनशिप की सफलता सुनिश्चित करने का वादा किया। उन्होंने नगर निगम की मदद से स्वच्छता अभियान के तहत "मन में रखो हॉकी का सपना, स्वच्छ बनाना है शहर अपना" के नारे के साथ शहर को स्वच्छ बनाने का भी आह्वान किया।

इस टूर्नामेंट में हर मैच के 'मैन ऑफ द मैच' और विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। विजेता, उपविजेता और तीसरे स्थान की टीमों को भी पुरस्कार और स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे।

चंडीगढ़ हॉकी के अध्यक्ष करण गिल्होत्रा और अन्य वरिष्ठ सदस्य टूर्नामेंट की सफलता के लिए अपने कीमती समय का योगदान दे रहे हैं।

कटारिया ने अपने समापन भाषण में कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करते हैं और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Edited By: Rahul Tiwari

Latest News

मोहाली पुलिस ने 22 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया मोहाली पुलिस ने 22 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
दिल्ली में 24 घंटे में 3 जगह फायरिंग, गैंगस्टरों का बढ़ता आतंक
मुंबई को आतंकी हमले की धमकी, शहर में सुरक्षा बढ़ाई गई
सोनीपत के रिढाऊ गांव में अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका, 3 की मौत, 7 घायल
हमीरपुर में मस्जिद निर्माण विरोध के दौरान वीएचपी नेता की हार्ट अटैक से मौत
स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत पौंग डैम झील किनारे विकसित होंगे चार पर्यटन स्थल
हमीरपुर में ट्रक हादसे में चालक की मौत
डिलीवरी दौरान एक महिला व उसके नवजात बच्चे की मौत
विधवा महिला ने मारपीट और कपड़े फाड़ने के लगाए आरोप, पुलिस को दी शिकायत
पार्षद जी क्या हमने आपको इसी लिए जिताया था !
बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए घर-घर जाकर कराया गया मतदान
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: माइक्रो ऑब्जर्वर करेंगे निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित