सेक्टर-10 कोठी बम ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार आरोपियों को चंडीगढ़ पुलिस ने लिया रिमांड पर
By: Rahul Tiwari
On
चंडीगढ़: सेक्टर-10 की कोठी नंबर 575 में 11 सितंबर को हुए हैंड ग्रेनेड बम ब्लास्ट मामले में पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को आज चंडीगढ़ पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लेकर कोर्ट में पेश किया। शाम साढ़े पांच बजे दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।
दोनों आरोपियों को अमृतसर पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया था और वे अमृतसर जेल में बंद थे। आज चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर अमृतसर जेल से चंडीगढ़ लाया और अब आगे की जांच की जा रही है।
इस मामले को लेकर पुलिस की जांच जारी है, और उम्मीद की जा रही है कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।
Edited By: Rahul Tiwari