Category
chandigarh news
हरियाणा 

मानो सारा पंचकुला ही प्रेम गर्ग के समर्थन में कर रहा प्रचार

मानो सारा पंचकुला ही प्रेम गर्ग के समर्थन में कर रहा प्रचार  चंडीगढ़ दिनभर: वरिष्ठ चार्टेड अकाउंटेंट प्रेम गर्ग, खुद तो डोर टू डोर कैम्पेन कर ही रहे हैं , लेकिन उनके चुनाव प्रचार की विशेषता है उनके साथियों द्वारा  कम से कम रोज बीस लोगों से मिलकर या फोन पर प्रेम...
Read More...
बड़ी खबर 

पंचकूला में दर्दनाक हादसा: फ्लाईओवर पर ट्रक से टकराई कार, एक बच्चे की मौत, तीन घायल

पंचकूला में दर्दनाक हादसा: फ्लाईओवर पर ट्रक से टकराई कार, एक बच्चे की मौत, तीन घायल पंचकूला के चंडीमंदिर टोल प्लाजा फ्लाईओवर पर शुक्रवार रात करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार बच्चों में से एक की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में चारों बच्चे पंचकूला के निवासी थे, जिनकी उम्र 18 साल से कम बताई जा रही है।
Read More...
चंडीगढ़ दिनभर खास 

धनास में बुलेट सवार ने पैदल चल रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

धनास में बुलेट सवार ने पैदल चल रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत धनास की वाइन शॉप के पास 15 सितंबर 2024 को अज्ञात बुलेट सवार ने तेज रफ्तार में विनोद कुमार को टक्कर मार दी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बुलेट सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
Read More...
चंडीगढ़ दिनभर खास 

सेक्टर 40/डी में महिला से पर्स छीनकर फरार हुआ बदमाश

सेक्टर 40/डी में महिला से पर्स छीनकर फरार हुआ बदमाश चंडीगढ़: सेक्टर 40/डी में एक महिला से पर्स छीनने की घटना सामने आई है। महिला, जो सेक्टर 40/डी की निवासी है, ने सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि 16 सितंबर 2024 को एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका पर्स छीन लिया। पर्स में 6000 रुपये नकद, महत्वपूर्ण दस्तावेज, और अन्य निजी सामान थे।   महिला ने बताया कि वह अपने काम से घर लौट रही थी, जब अचानक एक व्यक्ति ने उसे निशाना बनाया और झपट्टा मारकर उसका पर्स छीन लिया। घटना के बाद आरोपी तेजी से मौके से फरार हो गया, और महिला उसके पीछे दौड़ने के बावजूद उसे पकड़ नहीं सकी।   शिकायत के आधार पर सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।
Read More...
चंडीगढ़ दिनभर खास 

चंडीगढ़ में साइबर धोखाधड़ी का मामला

चंडीगढ़ में साइबर धोखाधड़ी का मामला चंडीगढ़: पुलिस स्टेशन साइबर क्राइम ने लाखों की धोखाधड़ी करने के मामले में धारा 419, 420 और 120-बी के अंतर्गत दर्ज किए गए मामले में दो प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों की पहचान रवि कुमार पुत्र राजू राम, निवासी गांधी गली, रामजी चक, दीघा, पटना, बिहार और बलजोगेश्वर उर्फ ​​जिम्मी पुत्र कुंदन लाल शर्मा, निवासी पटेल गली, रामजी चक, दीघा, जिला-पटना, बिहार के रूप में हुई है।    यह मामला तब सामने आया जब शिकायतकर्ता को एक फोन कॉल प्राप्त हुआ। कॉल करने वाले ने खुद को "चीमा" बताते हुए कनाडा का निवासी बताया। उसने एक मनगढ़ंत घटना का वर्णन किया जिसमें उसने दावा किया कि उसे और उसके दोस्तों को कनाडाई व्यक्तियों द्वारा होटल में परेशान किया गया था। इस कथित विवाद के कारण एक कनाडाई नागरिक घायल हो गया और कॉल करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद, कॉल करने वाले ने कानूनी फीस और जमानत के लिए वित्तीय सहायता की मांग की। धोखाधड़ी के इस प्रयास में शिकायतकर्ता ने दो बैंक खातों में कुल 4.80 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।   इस मामले की जांच में पता चला कि आरोपियों ने पीड़ित को बड़ी रकम ट्रांसफर करने के लिए भावनात्मक हेरफेर, प्रतिरूपण और संकट की झूठी कहानियों का उपयोग किया। रवि कुमार और बलजोगेश्वर ने धोखाधड़ी के लेन-देन को सुविधाजनक बनाने के लिए कई बैंक खातों का उपयोग किया, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो गया। इन दोनों आरोपियों ने धोखाधड़ी के लेन-देन को सुविधाजनक बनाने के लिए कई बैंक खातों तक पहुंच प्राप्त की थी।
Read More...
हरियाणा 

एक बीड़ी ले गयी व्यक्ति की जान

एक बीड़ी ले गयी व्यक्ति की जान पंचकूला: सेक्टर 21 में बीड़ी पीने के दौरान थिनर से लगी आग में झुलसने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पिंटू के रूप में हुई है, जो सेक्टर 21 में अपने परिवार के साथ रहता था और पेशे से पेंटर था। घटना रविवार रात की है जब पिंटू अपने घर में पेंटिंग के लिए रखी थिनर की बाल्टी के पास खड़ा था। उसने बीड़ी जलाने के लिए माचिस का इस्तेमाल किया और माचिस की तिल्ली को नीचे फेंक दिया। इस दौरान थिनर में अचानक आग लग गई, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। परिजनों ने तुरंत उसे सेक्टर 6 के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस को इस घटना की सूचना अस्पताल से दी गई, जिसके बाद मामला सेक्टर 21 पुलिस के ध्यान में लाया गया। पुलिस अब घटना की जांच कर रही है।
Read More...

Advertisement