कोरिया भेजने के नाम पर 4 लाख की ठगी, महिला समेत अन्य पर केस दर्ज
विदेश जाने के नाम पर यमुनानगर निवासी से धोखाधड़ी
चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में स्थित ओवरसीज एंट्री वीजा कंसलेट पर 4 लाख रुपये की वीजा धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। हरियाणा के यमुनानगर निवासी जय चंद ने महिला सुहाना शर्मा और अन्य पर कोरिया भेजने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
चंडीगढ़ दिनभर
ऑनलाइन ठग जो पहले आम लोगों को अपना निशाना बना थे वो अब देश की रक्षा करने वाले सुरक्षा बलों को भी नहीं छोड़ रहे है। ऐसी ही एक ठगी चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित ओवरसीज एंट्री वीजा कंसलेट के खिलाफ वीजा धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आई है, जिसमें हरियाणा के यमुनानगर जिले के लुबाना अलीपुर गांव के निवासी जय चंद से 4 लाख रुपये की ठगी की गई है। पुलिस स्टेशन सेक्टर-17 चंडीगढ़ में सुहाना शर्मा नामक महिला और अन्य लोगों के खिलाफ इस धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जय चंद ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने सुहाना शर्मा और उसके साथियों से संपर्क किया था ताकि वे उन्हें विदेश जाने के लिए वीजा दिलाने में मदद कर सकें।
शिकायतकर्ता को विशेष रूप से दक्षिण कोरिया जाने की योजना थी और इस कार्य के लिए उसने 4 लाख रुपये की राशि सुहाना शर्मा को दी थी। हालांकि, लंबे समय के बाद भी न तो उन्हें वीजा मिला और न ही उन्हें विदेश भेजा गया। जब जय चंद ने सुहाना शर्मा से संपर्क करने की कोशिश की, तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया और शिकायतकर्ता से बातचीत भी बंद कर दी। जय चंद ने कई बार इस मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला, जिसके बाद उन्हें पुलिस से मदद लेनी पड़ी।
जय चंद की शिकायत पर पुलिस ने सुहाना शर्मा और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों को पकडऩे के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने इस धोखाधड़ी को एक बड़ी साजिश करार दिया है और ऐसी इमीग्रेशन कंपनियों पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही है, जो विदेश भेजने के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठते हैं।