लुधियाना में जाली नोट छापने वाले मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी

7 महीने से फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

लुधियाना में जाली नोट छापने वाले मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी

लुधियाना के जगराओं में पुलिस ने जाली नोट छापने वाले मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है, जो 7 महीने से फरार था।

लुधियाना जिले के जगराओं में पुलिस ने जाली नोट छापने वाले मास्टरमाइंड हरभगवान सिंह उर्फ मिठून को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले 7 महीने से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस की सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर दबोच लिया। आरोपी हरभगवान सिंह मोगा के गांव बघेलेवाला का निवासी है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया और पूछताछ के लिए 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

करीब 7 महीने पहले पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी को जाली नोट सप्लाई करते समय गिरफ्तार किया था। उस वक्त आरोपी अपने साथी के कहने पर गांव चौकीमान के बस स्टैंड पर नोटों की सप्लाई करने आया था। पुलिस ने उससे 5800 रुपए के जाली नोट भी बरामद किए थे। मास्टरमाइंड हरभगवान सिंह तब से फरार था, जिसे अब पकड़ लिया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पहले भी इसी तरह के मामलों में जेल की सजा काटी है और रिहा होने के बाद फिर से यह अवैध धंधा शुरू कर दिया था।

हरभगवान सिंह ने यूट्यूब से जाली नोट छापने का काम सीखा था। वह 100 और 200 रुपए के नोट छापता था, क्योंकि दुकानदार अक्सर सिर्फ 500 के नोटों की ही जांच करते हैं। उसने अपने साथी के साथ मिलकर यह काम फिर से शुरू किया था और बाजार में जाली नोट चलाने का काम भी करता था। पुलिस ने अब मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Edited By: Khushi Aggarwal

Latest News

जीरकपुर में डकैती का पर्दाफाश: कुख्यात गैंगस्टर गगनदीप फौजी और साथी गिरफ्तार, हथियार बरामद जीरकपुर में डकैती का पर्दाफाश: कुख्यात गैंगस्टर गगनदीप फौजी और साथी गिरफ्तार, हथियार बरामद
पंजाब के बीस हजार स्कूलों में मेगा पेरेंट्स टीचर मीटिंग का आयोजन
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों के अस्थायी बंद होने का शेड्यूल जारी
शिमला में अवैध मस्जिद के हिस्से को हटाने की प्रक्रिया में बाधाएँ
यमुनानगर में हरियाणा रोडवेज बस हादसा: 17 यात्री घायल
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी का पंचकूला नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण
दिल्ली और हैदराबाद के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
विमानों को मिली नई बम धमकी, सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती
हिमाचल प्रदेश में कार गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
हरियाणा में ASI ने ऑन ड्यूटी सर्विस रिवॉल्वर से की आत्महत्या
लुधियाना में जाली नोट छापने वाले मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी
चाकूबाजी की दो घटनाओं में कई घायल, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज