मनिमाजरा से लापता 16 वर्षीय लड़की पुलिस ने ढूंढी, परिजनों को सौंपी
मनिमाजरा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लापता लड़की को सुरक्षित ढूंढकर परिवार को सौंपा
मनिमाजरा से लापता 16 वर्षीय लड़की को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ढूंढकर परिवार के सुपुर्द किया।
चंडीगढ़ दिनभर ( अजीत झा ): शुक्रवार शाम 6 बजे मनिमाजरा थाना पुलिस को 16 वर्षीय लड़की के लापता होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मनिमाजरा में गुमशुदा लड़की के पोस्टर लगाकर उसे खोजने का अभियान शुरू किया। जानकारी के अनुसार गुमशुदा स्वीटी कालाग्राम लाइट प्वाइंट मनिमाजरा के पास से लापता हुई थी। मनिमाजरा पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी रामदयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और कड़ी मेहनत से लड़की को ढूंढ निकाला और उसे सुरक्षित रूप से खोजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। थाना प्रभारी रामदयाल ने बताया कि इससे पहले भी जब उन्हें बच्चों के लापता होने की सूचना मिली तो उनकी टीम ने 24 घंटे के भीतर बच्चों को उनके परिवारों के पास लौटाया। उन्होंने बताया कि कल शाम उन्हें जानकारी मिली थी कि कालाग्राम से 16 वर्षीय लड़की लापता है। इसके बाद एरिया में गुमशुदा लड़की के पोस्टर लगाए गए और 24 घंटे के भीतर उसे ढूंढकर उसके परिवार को सौंप दिया गया। रामदयाल ने कहा कि इससे पहले भी उनकी टीम करीब 19 लापता लड़के और लड़कियों को उनके परिवारों के पास सुरक्षित लौटाने में सफल रही है।