राम दरबार में चाकू से हमला, विनीत उर्फ पिंगू सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
सेक्टर-31 पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपियों की तलाश जारी
By: Khushi Aggarwal
On
राम दरबार फेज-2 निवासी धीरज कुमार पर चाकू से हमले का मामला दर्ज, पुलिस कार्रवाई जारी।
चंडीगढ़ दिनभर
चंडीगढ़: राम दरबार फेज-2 निवासी धीरज कुमार पर उनके घर के पास चाकू से हमला करने के आरोप में सेक्टर-31 पुलिस स्टेशन में विनीत उर्फ पिंगू और अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता धीरज कुमार ने बताया कि 17 अक्टूबर 2024 को विनीत उर्फ पिंगू और अन्य ने उन पर जानलेवा हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। धीरज कुमार को तुरंत इलाज के लिए जी.एम.सी.एच.-32 में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने धारा 118(1), 126(2), 351(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Edited By: Khushi Aggarwal