Eid-e-Milad-un-Nabi 2024: ईदों की ईद कहे जाने वाले ईद-मिलाद-उन-नबी कल, पैगंबर मुहम्मद से है इसका संबंध

Eid-e-Milad-un-Nabi 2024: ईदों की ईद कहे जाने वाले ईद-मिलाद-उन-नबी कल, पैगंबर मुहम्मद से है इसका संबंध

लखनऊ, अमृत विचारः ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व 16 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार यह पर्व हर साल रबी-उल-अव्वल (Rabi al Awwal) के 12 वें दिन मनाया जाता है। यह पर्व भी मुसलमानों के लिए ईद (Eid) के समान ही होता है। इसलिए इस पर्व को ईदों की ईद भी कहा जाता है।

पैगंबर मुहम्मद (Prophet Muhammad) से ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का संबंध 

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का यह पर्व इस्लाम के मार्गदर्शक और अल्लाह के दूत कहे जाने वाले पैगंबर मुहम्मद से जुड़ा हुआ है। इस्लामिक मान्यता अनुसार रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन ही पैगंबर मुहम्मद का जन्म हुआ था। मुहम्मद के यौम-ए-पैदाइश यानी की जन्म को ‘मिलाद’ कहते हैं। यह एक अरबी शब्द है।

यह त्योहार मुस्लिम समुदाय के बीच बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है और इसे ईदों में ईद कहा जाता है। इस दिन को लेकर लोगों के बीच अलग-अलग मान्यताएं हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह दिन पैगंबर मुहम्मद के जन्म तो हुआ ही था, लेकिन उनकी मौत की भी यही तारीख है। इसलिए इसे बारह-वफात यानी उनकी मौत का दिन भी कहा जाता है।

वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों का यह भी मानना है कि इस दिन को पैगंबर मुहम्मद का जन्म दिन मानकर जश्न मनाया जाता है। इस दिन लोग अपना ज्यादा से ज्यादा समय अल्लाह की इबादत में बिताते हैं। इस दिन मस्जिदों को सजाया जाता है, लोग दरगाह जाते हैं, कुरआन की तिलावत करते हैं। इसके साथ ही पैगंबर की सिखाई हुई दया, करुणा और शिक्षाओं को याद किया जाता है।

कौन थे पैगंबर मुहम्मद

इस्लाम को मानने वालों के अनुसार अल्लाह ने समय-समय पर धरती को कष्टों से निवरण दिलाने के लिए अपने दूत भेजे, जिन्हें नबी या पैगंबर कहा जाता है। हजरत मोहम्मद को अल्लाह का आखिरी दूत माना गया है। इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मुहम्मद का जन्म सऊदी अरब (Saudi Arabia) के मक्का (Makka) में साल 570 में इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक तीसरे महिने की 12 तारीख को हुआ था। 

लोगों का मानना है कि पैगंबर मुहम्मद ने इस्लाम को लोगों को समझाने के लिए कई कठिनाइयों का सामना किया, दुश्मनों के जुल्म भी सहे, लेकिन कभी भी अल्लाह के संदेशों को लोगों तक पहुंचाने से नहीं चूके। इसलिए ईद-ए-मिलाद-उल-नबी का दिन नबी मुहम्मद को समर्पित है। भारत के साथ ही मिलाद-उन-नबी का जश्न श्रीलंका, यूनाइटेड किंगडम, पाकिस्तान, बांग्लादेश, रूस और जर्मनी समेत कई देशों में मनाया जाता है।

यह भी पढ़ेः गणेशोत्सव पर लगेगा डाइवर्जन, चार दिन बदला रहेगा यातायात व्यवस्था

Edited By: Paras sharma
Tags:

Latest News

मिनर्वा एकेडमी की टैलेंट फैक्ट्री ने फिर धमाल मचाया, 4 खिलाड़ी अंडर-17 राष्ट्रीय टीम में शामिल मिनर्वा एकेडमी की टैलेंट फैक्ट्री ने फिर धमाल मचाया, 4 खिलाड़ी अंडर-17 राष्ट्रीय टीम में शामिल
मानो सारा पंचकुला ही प्रेम गर्ग के समर्थन में कर रहा प्रचार
पंचकूला में दर्दनाक हादसा: फ्लाईओवर पर ट्रक से टकराई कार, एक बच्चे की मौत, तीन घायल
चंडीगढ़ में दर्दनाक हादसा: सेक्टर 24 की मार्केट में कार ने 5 वर्षीय बच्चे को मारी टक्कर, मौत
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन के अतिरिक्त रोड टैक्स वसूली के फैसले को खारिज किया
चंडीगढ़ प्रशासन के सोलर पैनल आदेश पर संजय टंडन की आपत्ति
चंडीगढ़ नगर निगम ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान की शुरुआत की
गोस्वामी गणेश दत्त एस.डी. कॉलेज के रीडर्स क्लब ने किया "टॉकिंग वर्ड्स, स्पिनिंग स्टोरीज़" साहित्यिक सत्र का आयोजन
जीरकपुर नगर परिषद ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान की शुरुआत की
विपरीत परिस्थितियों में साहस दिखाने वाले असाधारण व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा
मोहाली पुलिस ने फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य किए गिरफ्तार
सेक्टर-38 में स्नेचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार