पंजाब सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए उपायुक्त नियुक्त
10 उपायुक्तों सहित 38 आईएएस अधिकारियों का तबादला, शौकत अहमद पर्रे बने बठिंडा के नए डीसी, साक्षी साहनी को अमृतसर का जिम्मा
By: Khushi
On
पंजाब सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल के तहत 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। इन आदेशों के अनुसार, 10 जिलों के उपायुक्त भी बदले गए हैं। शौकत अहमद पर्रे को बठिंडा का नया डीसी नियुक्त किया गया है। साक्षी साहनी को अमृतसर का उपायुक्त बनाया गया है, जो घनश्याम थोरी की जगह लेंगी।
इसके अलावा, प्रीति यादव को पटियाला का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। लुधियाना में जितेंद्र जोरवाल को और फिरोजपुर में दीपशिखा शर्मा को उपायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही, संदीप ऋषि को संगरूर का और अमरप्रीत कौर सिद्धू को फाजिल्का का डीसी बनाया गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनिंदिता मित्रा को सचिव, सहकारिता के पद पर तैनात किया गया है।
Edited By: Khushi
Tags: नए नियम पुलिस व सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था पुलिस एवं सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था पुरे नवम्बर महीने के हरियाणा करंट अफेयर्स पुलिस विभाग में सबसे बड़ा पद पुलिस विभाग में सबसे छोटा पद संयुक्त गट क साल 2021-22 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स और योजनाएं पूर्वपरीक्षा प्रश्नपत्रिका विश्लेषण आज 13 सितंबर 2024 के मुख्य समाचार patwar परीक्षा पारी - 2 पेपर का विश्लेषण उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग जीके क्वेश्चंस पंचायती राज क्लास हरियाणा करंट अफेयर्स पंचायती राज का इतिहास