अपग्रेड

चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने रखा नींव पत्थर

चंडीगढ़ दिनभर
सेक्टर-39 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अपग्रेडेशन के लिए बुधवार को पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने नींव पत्थर रखा। इस मौक़े पर उनके साथ चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर, चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार धरमपाल, स्थानीय पार्षद गुरबख्श रावत मौजूद रहीं। पंजाब के राज्यपाल ने इस मौक़े पर नींव पत्थर रखा। यहां बताया गया के सरकारी स्कूल मे 400 कंप्यूटर और 770 टैबलेट दिए जा रहे है और जो 10 नए स्कूल का लक्ष्य था उसमे से 2 का भूमि पूजन तो पहले ही कर दिया था। राज्यपाल ने कहा कि भारत शिक्षा के प्रति हमेशा अग्रणी रहा है। यह क्रम लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई शिक्षा नीति लेकर आए हैं। यह शिक्षा नीति विद्यार्थियों के एकदम अनुकूल हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन का उद्देश्य है कि चंडीगढ़ का हरेक बच्चा शिक्षित हो।

इस मौक़े पर राज्यपाल ने कहा कि उनको कई बार यह सुनकर दुख होता है कि विद्यार्थियों को सीट नहीं मिलती हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के सभी सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने कहां जैसे कृष्ण और सुदामा का उदाहरण दे कर बताया की यहाँ के बड़े अफ़सरों से लेकर आम आदमी तक के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढऩा चाहते हैं। सांसद किरण ख़ेर ने कहा कि जब वह किसी स्कूल का उद्घाटन करती हैं तो अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बच्चों को शिक्षा देने में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इसके लिए धन्यवाद देती हैं कि जब भी चंडीगढ़ सरकार से कुछ भी माँगती हैं तो उनको मिलता है। इस मौक़े पर एरिया पार्षद गुरुबख्श रावत ने राज्यपाल और सांसद खेर के लिए चंद पंक्तियाँ पढ़कर सुनाईं और उनका धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap