डॉ. तरूण प्रसाद 2023 04 29T114013.180

मन की बात कार्यक्रम को 30 अप्रैल को पूरे होंगे 100 एपिसोड

चंडीगढ़ दिनभर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात 30 अप्रैल को अपऩे100 एपिसोड पूरे करने जा रहा है। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ में 250 सार्वजनिक स्थानों पर प्रोग्राम करवाएगी। यह जानकारी सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय कमलम में चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने दी। सूद नेे कहा कि इस प्रोग्राम को करने का उद्देश्य समाज में आए बदलाव को रेखांकित करना है। सूद के मुताबिक 44.7 प्रतिशत लोग इसे टीवी पर और 37.6 फीसदी मोबाइल पर और शेष रेडियो पर सुनते हैं। टीवी पर कार्यक्रम को सुनने वाले लोगों में 62 प्रतिशत 19 से 34 साल की उम्र के हैं, जो इस कार्यक्रम के युवाओं में लोकप्रियता को दिखाता है।

सूद के अनुसार इस रविवार को सुबह 11 बजे पीएम मोदी का मासिक कार्यक्रम मन की बात एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित करेगा। बता दें कि कार्यक्रम को लेकर सर्वे में खुलासा हुआ, जिसके मुताबिक 100 करोड़ लोगों ने कम से कम एक बार कार्यक्रम अवश्य सुना और देखा है। कार्यक्रम को सुनने वाले 65 फीसदी लोगों ने इसे हिंदी में सुना है। मन की बात कार्यक्रम मोबाइल फोन के बाद टेलीविजन चैनलों पर सबसे अधिक सुना जाता है। लगभग 23 करोड़ रेगुलर लिसिनर हैं। सूद ने कहा कि मन की बात प्रोग्राम संवाद का बेहतरीन तरीका है। इस प्रोग्राम का जनता पर बहुत प्रभाव पड़ता है। संवाद के जरिए नेतृत्व कैसे किया जाता है, ये मन की बात सुनकर पता चलता है। इसके जरिए पीएम जनता से अहम मुद्दों पर चर्चा करते हैं, अपने विचार रखते हैं और उन्हें सलाह भी देते हैं। वे बताते हैं भविष्य को कैसे देखते हैं और उसमें किस तरह जनता का सहयोग चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap