दो पूर्वज दे चुके देश के लिए कुर्बानी ना सिखाएं देशभक्ति लक्की

चंडीगढ़ दिनभर

चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष अरूण सूद ने ट़वीट कर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। भाजपा ने राहुल गांधी को भारत के लोगों के लिए हानिकारक बताया है। इस संबंध में चंडीगढ़ भाजपा प्रेसिडेंट अरुण सूद ने ट्वीट कर कहा कि आपको भारत के लोगों पर भरोसा करना चाहिए। इतनी जल्दी सत्ता में आने की बेसब्री छोड़ देनी चाहिए। जो राहुल गांधी भारत के खिलाफ विदेशी मिट्टी पर आपके बयान राष्ट्रीय छवि और करोड़ों भारत वासियों के सम्मान के लिए हानिकारक हैं। भारत में रहते हुए भी आप खूब राजनीति कर सकते हैं।

6 दिन की अमेरिका यात्रा पर है राहुल गांधी
जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अमेरिका की छह दिवसीय यात्रा पर हैं। उन्होंने कैलिफोर्निया की फेमस स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी कैंपस में लेक्चर दिया। इस दौरान भी उन्होंने पिछली बार की तरह ही सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने अपनी लोकसभा सदस्यता जाने पर सरकार को घेरा। कहा कि भारत में विपक्ष संघर्ष कर रहा है। संस्थानों पर बीजेपी का कब्जा है। हम इससे लोकतांत्रिक तरीके से लड़ रहे हैं। राहुल गांधी ने 6 मार्च को भी कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में सरकार के खिलाफ बात रखी थी। वहीं, अब 86 दिन बाद राहुल ने फिर विदेश में जाकर पीएम मोदी और उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।


काग्रेस को ना सिखांए देशभक्ति
अरूण सूद के ट्वीट को लेकर चंडीगढ़ काग्रेंस अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि राहुल गांधी को देशभक्ति सिखाने की किसी को जरूरत नहीं है। उनके दो पूर्वजों ने देश के लिए अपनी जान दी है। और वह लोगों की बात रखते है कसी को बुरी लगे तो उसमें उनका क्या कसूर है। भारत के लोग उन्हे प्यार करते है आज के समय में सिर्फ राहुल गांधी एक ऐसे शख्स है जो लोगों की बाते बिना डरे देश के सामने बोल रहे है।


सवाल पूछने पर राजा वडिंग के ड्राइवर ने भगाई कार
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग भी राहुल गांधी के साथ अमेरिका में है , इस दौरान वडिंग की कार को अमेरिका में पंजाबियों ने घेर लिया। उन्होंने सवाल पूछने शुरू किए तो कार चालक तुरंत वहां से वडि़ंग को लेकर निकल गया। राहुल गांधी इस समय न्यूयॉर्क में हैं और बीते दिनों ही उन्होंने जविता सेंटर में भारतीय एनआरआई के साथ मुलाकात की थी। सेंटर के अंदर उनका भव्य स्वागत किया गया था और भारी गिनती में एनआरआई उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे। लेकिन इसके उलट बड़ी गिनती में पंजाबी व सिख समुदाय ने राहुल गांधी गो बैक के नारे लगाए थे और खालिस्तानी झंडे दिखा विरोध भी जताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap