डॉ. तरूण प्रसाद 5

चंडीगढ़ दिनभर

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 16 महीनों से ज़्यादा समय से चल रहे युद्ध में यूक्रेन को रूस के खिलाफ एक और कामयाबी मिली है। आइए जानते हैं यूक्रेन की इस कामयाबी के बारे में। 24 फरवरी, 2022 को जब रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से रुसी आर्मी को यूक्रेन के खिलाफ जंग छेडऩे का आदेश दिया था, तब किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह युद्ध कुछ दिन से ज़्यादा चलेगा। पर अब इस युद्ध को चलते हुए 16 महीने से भी ज़्यादा समय बीत चुका है। इस युद्ध का यूक्रेन पर बहुत ही बुरा असर पड़ा है। यूक्रेन में जान-माल के साथ ही कई शहरों में भारी तबाही भी मच चुकी है। बीते 16 महीनों में रूस ने यूक्रेन पर कई बार हमले किए हैं।

पर यूक्रेन के डिफेंस को भी कई बात कामयाबी मिली है। बीती आधी रात को यूक्रेन को एक बार फिर रूस के हमले को रोकने में कामयाबी मिली। यूक्रेन की एयर फोर्स ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने बीती आधी रात के समय रुसी आर्मी के किए गए ड्रोन अटैक में बड़ी कामयाबी पाई है। यूक्रेनी एयर फोर्स ने जानकारी देते हुए बताया कि रूस ने उन पर 15 ड्रोन्स दागे थे, जिनमें से उन्होंने 11 मार गिराए। बीती आधी रात यूक्रेन की एयर फोर्स ने रुसी आर्मी के 11 ड्रोन्स मार गिराकर बैक-टू-बैक कामयाबी पाई। इस कामयाबी से एक रात पहले यूक्रेनी एयर फोर्स ने रूस के 26 ड्रोन्स मार गिराए थे। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे इस युद्ध में जल्द ही एक बड़ा मोड़ सकता है।

इस युद्ध की वजह से रूस की आर्मी के कई सैनिक मारे जा चुके हैं। साथ ही रुसी आर्मी का मनोबल भी काफी गिरा हुआ है। वहीं यूक्रेनी आर्मी लगातार इस जंग में डटी हुई है। यूक्रेनी आर्मी ने लंबे समय तक इस युद्ध में सिर्फ डिफेंस के दम पर ही जंग लड़ी, पर कुछ समय पहले यूक्रेन ने काउंटरऑफेंस भी शुरू कर दिया है। पर हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से यूक्रेन का मनोबल काफी बढ़ा है। कुछ दिन पहले ही अमरीका ने यूक्रेन को क्लस्टर म्यूनिशन्स देने का ऐलान किया है। क्लस्टर म्यूनिशन्स में ऐसे बम और मिसाइल होते हैं जिनमें कई विस्फोटक सबम्यूनिशन्स होते हैं।

इन हथियारों में बम या मिसाइल जिन्हें आसमान या ज़मीन से लॉन्च किया जाता है और ये अपने अंदर के सबम्यूनिशन्स को रिलीज़ कर देते हैं जिससे दुश्मन को ज़्यादा नुकसान पहुंचाया जा सकता है और उसके ज़्यादा इलाके, हथियारों और आर्मी को टारगेट किया जा सकता है। ऐसे में अगर यूक्रेनी आर्मी युद्ध में रुसी आर्मी के खिलाफ क्लस्टर म्यूनिशन्स का इस्तेमाल करती है, तो इस युद्ध में उन्हें बड़ी कामयाबी मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap