
- -राहुल गांधी ने की घोषणा
चंडीगढ़
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। यह घोषणा कांग्रेस नेता राहुल गांधी लुधियाना में की। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस का सीएम चेहरा घोषित किए जाने के बाद चन्नी ने कहा कि मैं सभी को धन्यवाद देता हूं। यह एक बड़ी लड़ाई है जिसे मैं अकेला नहीं लड़ सकता। मेरे पास पैसे नहीं हैं, लड़ने की हिम्मत नहीं है। पंजाब के लोग इस लड़ाई को लड़ेंगे। राहुल ने कहा कि पंजाब ने मुश्किल काम दिया।
चन्नी गरीब घर के बेटे हैं। वह गरीबी से निकले हैं। उनके दिल में, खून में पंजाब है। सिद्धू के दिल में खून में पंजाब है। चन्नी सीएम बने तो जनता के बीच में जानते हैं। भाजपा के सीएम या पीएम क्या जनता के बीच जाते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि ये लोग राजा हैं। चन्नी को राहुल ने गरीब की आवाज बताया। राहुल ने कहा कि चन्नी यहां सीएम बनने नहीं बल्कि पंजाब को बदलने आए हैं। राहुल ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के सीएम फेस का निर्णय उनका अपना नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं, युवाओं, नेताओं आदि से पूछा। उन्होंने वह जवाब दिया जो पंजाब के लोगों ने कहा। राहुल ने कहा कि आज सिद्धू ने गाड़ी में कहा कि यह प्रदेश हिंदुस्तान का शील्ड है। इस प्रदेश को अपना नेता स्वयं चुनना चाहिए।