
इनैलों पार्टी के जिला प्रधान महासचिव प्रदीप कांबोज आम आदमी पार्टी में हुए शामिल
हरियाणा प्रभारी ड़ा. सुशील गुप्ता ने टोपी पहनाकर शामिल किया, पूरा मान सम्मान देने का किया वायदा
पिछले 75 सालों से देश को लूटने का काम करे है राजनेता-सांसद ड़ा. सुशील गुप्ता
इन्द्री(विजय काम्बोज/ सीमा रानी )
पूर्व जिला परिषद सदस्य व इनैलों पार्टी के जिला प्रधान महासचिव प्रदीप कांबोज ने आज अपने साथियों के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर काफी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। प्रदीप कांबोज को आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी व राज्य सभा सांसद ड़ा. सुशील गुप्ता ने टोपी व पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर हुए कार्यक्रम में मंच का संचालन मास्टर राकेश कांबोज ने किया। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री राज कुमार बाल्मिकी, ड़ा. बाल किशन कौशिक, लाड़ी संधू, जिलाध्यक्ष महिन्द्र पाल राठी, सुदीप कादियान, अनिल वर्मा सहित कई मुख्य नेता विशेष रूप से मौजूद रहे। ड़ा. सुशील गुप्ता ने 29 मई को कुरूक्षेत्र में होने वाली अब बदलेगा हरियाणा रैली के लिए लोगों को न्यौता दिया। गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल इस रैली को संबोधित करेगें। इस मौके पर ड़ा. सुशील गुप्ता ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी एक व्यवस्था परिवर्तन करने वाली पार्टी है। आम आदमी पार्टी का मुख्य उद्देश्य परिवारवाद को खत्म करना, भारत को एक विकसित व स्वस्थ देश बनाना है। पार्टी का मुख्य मकसद देश में चौबीसों घंटे बिजली देना, कर्ज मुक्त भारत बनाना, महिलाओं का मान सम्मान करना, अच्छी शिक्षा व स्वास्थ्य उपलब्ध करवाना व बेरोजगारी को दूर करना जैसे अनेकों विकास के मुद्दे है।
उन्होंने कहा कि आज तक पिछले 75 सालों में विभिन्न पार्टियों के राजनेताओं ने देश को लूटने का काम किया है। ये नेता देश को आजाद करवाने में अपना बलिदान देने वाले लाखों शूरवीर योद्धाओं को भूल गये है। आम आदमी पार्टी ने लोगों को इन शूरवीरों की कुर्बानियों को याद करवाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बाला साहिब जी ने संविधान निमार्ण के बाद कहा था कि आज के बाद राजा व रंक में फर्क नहीं होगा। पहली बार केजरीवाल सरकार ने एक आदमी आदमी को सम्मान दिलाने का काम किया है। गुप्ता ने कहा कि आम आदमी जब खड़ा हो जाता है तो बड़े से बड़ा कार्य करने में सक्षम हो जाता है। यही हाल पंजाब में हुआ जहां आम आदमियों ने बड़े बड़े नेताओं को धूल चटाने का काम किया है। पंजाब में सरकार ने अपना कार्य करना शुरू कर दिया है। प्रदेश में से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सरकार ने एक व्हाटसअप नंबर जारी किया है जिसमें कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचारी अधिकारियों की शिकायत कर सकता है। इसी प्रकार सरकार ने एक महीने में ही 35000 कर्मचारियों को पक्का करने व 25000 युवाओं को नए रोजगार देने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी में रोजाना सैंकड़ों की संख्या में लोग जुड़ रहे है। हरियाणा में भी लोग बदलाव करना चाहते है ओर उनके पास एक मात्र विकल्प आम आदमी पार्टी ही है। उन्होंने एक प्रश्र के उत्तर में कहा कि प्रदेश के लोग बीजेपी जेजेपी गठबंधन को पसंद नहीं करते है। प्रदेश में कांग्रेस अपना अस्तित्व खोती जा रही है। प्रदेश में गुंड़ाराज का बोलबाला है। नए बने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एक बड़े कांग्रेसी नेता के खड़ाऊ है। कांग्रेस में गुटबंदी चरम सीमा है। उन्होंने कहा कि देश में मंहगाई रोजाना बढ़ रही है। पैट्रोल, ड़ीजल व गैस के रेट रोजाना बढ़ रहे है। रसोई का बजट बिगाड़ कर रख दिया गया है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। शिक्षित युवा नौकरियों के लिए धक्के खा रहे है। युवक आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में डीटीपी व तहसीलदार सहित कई बड़े अधिकारी पैसा लेने के आरोप में पकड़े जाते है ओर वो कहते है कि पैसा ऊपर भेजना पड़ता है। भ्रष्टाचार बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब सैया भयै कोतवाल तो फिर डऱ काहै का। ड़ा. गुप्ता ने बग्गा प्रकरण कहा कि पंजाब पुलिस व दिल्ली पुलिस पर एफआईआर दजै की जा चूकी है। न्यायालय ने हरियाणा व दिल्ली पुलिस को प्रताड़ा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार अपने प्रदेश में अपराधों को रोक नहीं पा रही है। आला कमान के इशारे में बीजेपी गुंड़ागर्दी कर रही है। इस मौके पर प्रदीप कांबोज ने कहा कि पार्टी की कल्याणकारी नीतियों से सहमत होकर साथियों की सलाह से आम आदमी पार्टी को ज्वाईन किया है। उन्होंने कहा कि आज बदलाव की राजनीति है। लोग बदलाव चाहते है। आम आदमी पार्टी आने वाला प्रदेश का भविष्य है। केजरीवाल देश के आने वाले प्रधानमंत्री होगें। उन्होंने कहा कि चौटाला परिवार के टूटने का सबसे ज्यादा नुकसान वर्करों को हुआ है। मैं बड़े दु:ख के साथ पार्टी को छोड़ रहा हूं। आज हर एक आदमी के दिल में आम आदमी पार्टी के प्रति लगाव है ओर लोग दिल से पार्टी से जुड़ रहे है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कुरूक्षेत्र रैली में हजारों की संख्या में इन्द्री से लोग शामिल होगें। इस अवसर पर सुमेर कांबोज, चौ. फूल सिंह कांबोज, देवीदत्त, मास्टर शिव कुमार, सुमित दत्ताना, विनोद कुमार, वेदपाल दत्ताना, विजय पहलवान, नरेश चौहान, सोहन सिंह राणा, बलकार संधू, सोमनाथ, रविन्द्र कुमार, पिंका सरपंच, सतीश कांबोज, सतपाल मलिक सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।